पूतिरोधी
  
Translated

संज्ञा। एक पदार्थ जिसे शरीर पर लगाने पर सूक्ष्मजीवों को मार कर या उनकी वृद्धि को रोककर, संक्रमण की रोकथाम करता है।


विशेषण। सूक्ष्मजीवों को मारने या उनके बढ़ने की रोकथाम करने में सक्षम।

 

"आम तौर पर उपयोग किए गए पूतिरोधी हैं - अल्कोहल, डेटॉल®, और आयोडीन (उदाहरण के लिए, बीटाडाइन®)।”

 

"पूतिरोधी आम तौर पर किसी प्राथमिक चिकित्सा बक्से में उपलब्ध रहते हैं। जब आपको कोई कटाव या घाव होता है, तो आपको घाव को सामान्य नमकीन पानी या नल के पानी से साफ करना चाहिए, और उसके बाद घाव पर पूतिरोधियों, जैसे कि अल्कोहल, को लगाना चाहिए।"

 

"पूतिरोधी मलहमों, जिसे प्राथमिक-चिकित्सा के मलहमों के रूप में भी जाना जाता है, को आम तौर पर ओवर-द-काउण्टर बेचा जाता है।"

 

"बर्ड फ्लू के प्रकोप के दौरान, अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र की निगरानी करने और उनमें एक दिन में दो या तीन बार पूतिरोधी छिड़कने की आवश्यकता होती है।"

 

सम्बन्धित शब्द

 

निस्संक्रामक

संज्ञा। पूतिरोधी के समान, एक पदार्थ जिसे ग़ैर-जीवित सतहों पर लगाया जाता है जो रोग का कारण बनने वाले सूक्ष्मजीव को मारता है या उनकी वृद्धि को अवरोधित करता है।

Learning point

एण्टीबायोटिक और पूतिरोधी के बीच क्या अन्तर हैं?

 

एण्टीबायोटिक्स के विपरीत, पूतिरोधी अन्य सूक्ष्मजीवों, जैसे कि विषाणुओं और कवकों, पर भी प्रभावी होते हैं, जो उन्हें अन्य संक्रमणों से लड़ने में सम्भावित रूप से लाभदायक बनाता है। जिन जीवाणुओं के कारण संक्रमण होता है, उन्हें मारने के लिए एण्टीबायोटिक्स को मुँह से लिया जा सकता है या शरीर में उनका इंजेक्शन लगाया जा सकता है; हालांकि, पूतिरोधियों का उपयोग ‘केवल’ शरीर की सतहों, जैसे कि त्वचा या खुले घावों, पर जीवाणुओं को मारने के लिए किया जा सकता है।

 

 

पूतिरोधी

 

 

एण्टीबायोटिक

 

त्वचा पर बाहरी रूप से उपयोग किए जाते हैं, उदाहरण के लिए, घाव, छिल जाना या कटाव पर

 

 

मौखिक रूप से लिए जाते हैं या शरीर में इंजेक्शन लगाए जाते हैं

 

कुछ आम प्रकार के पूतिरोधियों में सम्मिलित हैं:

 

अल्कोहल: रोगाणुओं की एक विस्तृत विस्तार के विरुद्ध प्रभावी, इसे रोगाणु की इष्टतम हत्या करने के लिए तनु किया जा सकता है।

 

पोविडोन-आयोडीन विलयन: शल्यक्रिया में रगड़ने, घावों या छिल जाने के लिए उपयोग किया जाता है (उदाहरण के लिए, बीटाडाइन®)

 

हायड्रोजन परऑक्साइड: घावों और अल्सर्स को साफ करता है और उनकी गन्ध हटाता है, और इसका उपयोग छिल जाने के लिए प्राथमिक चिकित्सा के रूप में किया जा सकता है

 

बोरिक अम्ल: आँख को धोने में उपयोग किया जा सकता है या जलने पर एक मलहम के रूप में लगाया जाता है

 

 

कुछ आम प्रकार के एण्टीबायोटिक में सम्मिलित हैं:

 

पेनिसिलिन समूह: एण्टीबायोटिक्स जैसे कि एमोक्सिसिलिन, का उपयोग आम जीवाणुजन्य संक्रमणों, जैसे कि जीवाणुजन्य निमोनिआ या स्ट्रेप गले में ख़राश के लिए किया जाता है।

 

सेफेलोस्पोरिन्स: सेफेलेक्सिन (केफ़्लेक्स®) जैसे एण्टीबायोटिक्स का उपयोग त्वचा के संक्रमणों और मूत्र पथ के संक्रमण के लिए किया जाता है।

 

फ्लोरोक्विनोलोन्स: एण्टीबायोटिक्स, जैसे कि नॉरफ़्लॉक्सेसिन, जिसका उपयोग किसी जीवाणुजन्य संक्रमण के कारण हुए तीव्र दस्त के लिए किया जाता है

 

पूतिरोधियों के प्रति प्रतिरोध दुर्लभ है।

 

 

एण्टीबायोटिक्स के प्रति प्रतिरोध आम है।

Related words.
Word of the month
New word
Download

Download entire AMR dictionary here